Thursday, October 28, 2021

माँ नमस्तुते


माँ नमस्तुते
कमलासना, वरदायिनी 
वीणा मधुर कर धारिणी 
भयहारिणी, भवतारिणी, 
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते

वागीश्वरी, माँ शारदा 
जगदम्बिका, चिरयोगिनी
मनमोहिनी, दुखहारिणी, 
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते 

माँ कष्ट-शोक निवारिणी
भवमोचिनी, योगेश्वरी 
परमेश्वरी, भुवनेश्वरी
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते


माँ बलप्रदा, माँ अम्बिके
कात्यायनी, नारायणी
ज्वाला, अभय सुखदायिनी 
माँ नमस्तुते माँ, नमस्तुते

सुरपूजिता, हे हंसिनी
हंसासना, माँ मालिनी  
वसुधा, रमा, माँ भारती 
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते

श्वेताम्बरी, बुद्धिप्रदा
हे ज्ञान की मन्दाकिनी
मधुराग वीणा वादिनी  
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते

कर पुस्तिका,  हे पाटला 
कल्याणकारी, अर्पणा   
वाणी, भवानी, मोक्षदा,
माँ नमस्तुते, माँ नमस्तुते
सुनीता काम्बोज

2 comments:

  1. माँ शारदा के विभिन्न नामों के साथ स्तुति बहुत बढ़िया बनी है।

    ReplyDelete
  2. सुन्दर स्तुति, जय माँ शारदे 🙏

    ReplyDelete

थके पंछी